देश की खबरें | बिहार में कोरोना से 9 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 126990 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बुधवार को 653 तक पहुंच गयी। इसके साथ ही इस रोग से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 126990 हो गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 26 अगस्त बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बुधवार को 653 तक पहुंच गयी। इसके साथ ही इस रोग से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 126990 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ मरने वालों की संख्या बढकर 653 हो गयी ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2163 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 126990 हो गये हैं।

इन 2163 नए मामलों में पटना जिले के 339, पूर्वी चंपारण के 132, मुजफ्फरपुर के 124, अररिया के 117, मधुबनी एवं सारण के 97—97, पूर्णिया के 93, बेगूसराय के 76 मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

बिहार में अब तक सबसे ज्यादा 19721 मामले पटना जिला में आए हैं। उसके बाद मुजफ्फरपुर में 5506, भागलपुर में 4987, बेगूसराय में 4967 मामले आए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर 102590 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2234 मरीज ठीक हुए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\