देश की खबरें | आठ सितंबर : सुरों की मल्लिका आशा भोसले का जन्मदिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में आठ सितंबर का दिन सुरों की मल्लिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए।
नयी दिल्ली, सात सितंबर इतिहास में आठ सितंबर का दिन सुरों की मल्लिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी में भी बहुत से गीत गाए।
देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1320 : गाजी मलिक को सुल्तान का रुतबा हासिल हुआ।
1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।
1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म।
1943 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्ध-विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।
1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों की हत्या की।
2008 : अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।
2020 : हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आरजे साहनी का निधन।
2020 : तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

