देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 8,970 नए मामले, 84 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,970 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,00,202 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
भोपाल, 12 मई मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,970 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,00,202 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 84 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या 6,679 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1597 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1304, ग्वालियर में 492 एवं जबलपुर में 666 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,00,202 संक्रमितों में से अब तक 5,83,595 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,09,928 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 10,324 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

