आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 89 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 2,886
राज्य में इस वायरस से कोई मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 56 बनी हुई है।
अमरावती (आंध्रप्रदेश), 25 मई आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 89 नये मामले सामने आने से राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,886 हो गई है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार जारी एक बुलेटिन में दी गई।
राज्य में इस वायरस से कोई मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 56 बनी हुई है।
बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार की सुबह नौ बजे से सोमवार को सुबह नौ बजे तक, पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आये नए मामलों में से सात चेन्नई के कोयंबेडू बाजार से जुड़े हुए हैं जबकि विदेश से लौटे 41 व्यक्ति संक्रमित पाये गए।
कुल 10,240 लोगों के नमूनों की जांच की गई और 41 व्यक्तियों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इससे ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई।
राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 767 है जिनका अभी इलाज चल रहा है।
बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 153 है, इनमें से ऐसे मरीजों की संख्या 117 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। वहीं ऐसे संक्रमितों की संख्या 62 है जो विदेशों से लौटे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

