देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 8,865 नये मामले, मृतक संख्या 6,054 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के 8,865 नये मामले सामने आये जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3.70 लाख हो गई, वहीं 104 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, तीन सितम्बर कर्नाटक में कोविड-19 के 8,865 नये मामले सामने आये जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3.70 लाख हो गई, वहीं 104 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग के अनुसार दिन में 7,122 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

बृहस्पतिवार को सामने आये कोविड-19 के 8,865 नये मामलों में से 3,189 मामले बेंगलुरु शहर में सामने आये हैं।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार तीन सितम्बर शाम तक की स्थिति के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं जिसमें 6,054 मौतें और ठीक हुए 2.68 लाख मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

विभाग ने कहा कि राज्य में 96,098 मरीज उपचाराधीन हैं जिसमें से 95,363 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 735 आईसीयू में हैं।

अभी तक कुल 31.23 लाख नमूनों की जांच की गई हैं जिसमें से 71,124 की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आज की गई जांच में से 32,403 नमूनों की जांच रेपिड एंटीजन से की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड