एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 883 नए मामले, 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 883 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,79,951 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 883 नए मामले, 13 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 11 नवंबर मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 883 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,79,951 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,055 हो गयी है।

यह भी पढ़े | War Against Pollution: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में सीएम केजरीवाल पूरे कैबिनेट संग करेंगे दीपावली की पूजा.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और ग्वालियर, खरगोन, उज्जैन, धार, झाबुआ, हरदा एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 703 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 494, उज्जैन में 98, सागर में 126, जबलपुर में 212 एवं ग्वालियर में 169 लोगों की मौत हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020: प्रदुषण के चलते गोपाल राय की अपील-दीपावली पर दिल्ली के सभी लोग मिलकर दीया जलाएं और पटाखे न जलाएं, विपक्ष के लोग युवाओं को पटाखा जलाने के लिए न उकसाएं.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 176 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 128 एवं ग्वालियर में 91 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,79,951 संक्रमितों में से अब तक 1,68,568 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,328 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 691 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).