देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 8,822 नए मामले, 15 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 8,822 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,45,517 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,637 पर पहुंच गई।
नयी दिल्ली, 15 जून देश में एक दिन में कोविड-19 के 8,822 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,45,517 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,637 पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,792 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,089 की बढ़ोतरी हुयी है । संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.66 प्रतिशत है।
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर दो प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,67,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.5 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

