एजेंसी न्यूज

इंदौर में 88 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को हराया

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह महिला सूबे के उन सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल हैं जो उपचार के बाद इस महामारी से उबर चुके हैं।

इंदौर में 88 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को हराया
जमात

इंदौर, 18 मई मध्यप्रदेश में रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में 88 वर्षीय महिला ने अस्पताल में 10 दिन चले इलाज के बाद सोमवार को कोविड-19 को मात दे दी और वह स्वस्थ होकर घर लौट गयी।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह महिला सूबे के उन सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल हैं जो उपचार के बाद इस महामारी से उबर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद 88 वर्षीय महिला को शहर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में आठ मई को भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि इस महिला के साथ ही 80 वर्षीय पुरुष, 80 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरुष और 51 अन्य मरीजों को सोमवार को सैम्स से छुट्टी दी गयी। ये सभी लोग इलाज के बाद लगातार दो जांचों में कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त पाये गये हैं।

इंदौर, देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की तादाद 2,565 पर पहुंच गयी है। इनमें से 101 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि इलाज के बाद 1,174 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).