जरुरी जानकारी | फिनो पेमेंट्स बैंक के आईपीओ को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फिनो पेमेंट्स बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, एक नवंबर फिनो पेमेंट्स बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान मिला।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, 1,14,64,664 शेयरों के आईपीओ के लिए 99,90,600 शेयरों की बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों के खंड को 4.65 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 10 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 1,56,02,999 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560 से 577 रुपये प्रति शेयर है।
फिनो पेमेंट्स बैंक ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 539 करोड़ रुपये जुटाए थे।
मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,200.3 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)