देश की खबरें | भारत में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 87 मामले दर्ज किये गये: मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 87 नये मामले दर्ज किए जो कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में विश्व में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारत में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 87 नये मामले दर्ज किए जो कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में विश्व में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में प्रति दस लाख आबादी पर मौत का केवल एक नया मामला सामने आया।

उसने कहा, ‘‘इस महामारी से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत होने के साथ कोविड-19 से भारत में होने वाली मौतें प्रति दस लाख आबादी पर दुनिया में सबसे कम में से एक हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है और यह आंकड़ा 2.13 लाख है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का केवल 2.03 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 15,590 नये मामले सामने आये जबकि इसी अवधि के दौरान 15,975 लोग स्वस्थ हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर नये मामलों की संख्या केवल 87 थी। यह संख्या रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, इटली, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में कम है।’’

देश में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 10,162,738 है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 99 लाख को पार कर गया है।’’

उसने कहा कि इस महामारी से ठीक होने वाले ज्यादातर लोग, लगभग 81.15 प्रतिशत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 4,337 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,309 और छत्तीसगढ़ में 970 लोग ठीक हुए हैं।

संक्रमण के कम से कम 77.56 प्रतिशत नये मामले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,490 नये मामले सामने आये। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,579 जबकि पश्चिम बंगाल में 680 नये मामले सामने आये।

पिछले 24 घंटे में 191 और लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान