Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 865 नए मामले, सात मरीजों की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान सात और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1,151 तक पहुंच गई. वहीं, इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,23,477 हो गयी है.
पटना, नौ नवंबर. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान सात और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1,151 तक पहुंच गई. वहीं, इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,23,477 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चार, सारण में दो तथा मधेपुरा जिले में एक मरीज की मौत हो गई. बिहार में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 865 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 2,23,477 हो गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,15,934 नमूनों की जांच की गयी और कोविड-19 के 851 मरीज ठीक हुए. यह भी पढ़े | मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 599 नए केस, 20 की मौत: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बिहार में अबतक 12105731 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,15,587 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में 6,738 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.47 प्रतिशत है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

