देश की खबरें | केरल के कन्नूर में बम धमाके में 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में थालास्सेरी के पास मंगलवार को बम धमाके में 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कन्नूर (केरल), 18 जून उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में थालास्सेरी के पास मंगलवार को बम धमाके में 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि वेलायुधन नामक बुजुर्ग व्यक्ति ने जब बम उठाया और उसे खोलने की कोशिश की तो धमाका हो गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग को यह बम एक निर्जन स्थान पर मिला, जहां वह नारियल एकत्र करने गये थे।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट में वेलायुधन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें थालास्सेरी स्थित सहकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह स्टील बम प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बम को यहां यूं ही फेंक दिया गया हो या फिर जानबूझकर यहां छिपाया गया हो। उन्होंने बताया कि घटना अपराह्न करीब 12.45 बजे हुई। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता उस स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रहा है, जहां बम मिला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)