एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 846 नए मामले, 50 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 846 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,82,945 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 846 नए मामले, 50 लोगों की मौत
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

भोपाल, तीन जून मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 846 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,82,945 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 50 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,207 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 287 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 183 एवं जबलपुर में 71 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,82,945 संक्रमितों में से अब तक 7,50,552 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 14,186 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,746 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).