देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,428 नये मामले, 22 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,428 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 22 मरीजों मौत हो गई।
जयपुर, दो फरवरी राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,428 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 22 मरीजों मौत हो गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 8,428 नए मरीज सामने आए हैं।
नए मामलों में राजधानी जयपुर में 1944, जोधपुर में 599, गंगानगर में 509, उदयपुर में 433, अलवर में 390, अजमेर 380 और राजसमंद में 328 संक्रमित शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को राज्य में 12,839 लोग संक्रमण से मुक्त हुए और इस समय राज्य में 58,603 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विभाग के अनुसार, इस संक्रमण से 22 लोगों की मौत हुई है जिनमें जयपुर में पांच, भरतपुर में तीन व गंगानगर, राजसमंद व झुंझुनू में दो-दो संक्रमित की मौत शामिल है।
राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल 9,310 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

