एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 8,419 नए मामले, 74 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,08,621 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 8,419 नए मामले, 74 लोगों की मौत

भोपाल, 13 मई मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,08,621 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में यह लगातार चौथा दिन है जब इस महामारी के 10,000 से कम नये मामले सामने आये हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू सहित उठाये गये विभिन्न कदमों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 74 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,753 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1577 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 1196, ग्वालियर में 548 एवं जबलपुर में 470 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,93,752 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,08,116 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10,157 रोगी स्वस्थ हुए।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).