देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 84 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 84 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,76,925 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,834 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 25 अप्रैल महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 84 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,76,925 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,834 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अकोला, लातूर, नासिक और औरंगाबाद में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए। इसके बाद पुणे में 23, नागपुर में चार जबकि कोल्हापुर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया।
अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 71 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,28,162 हो गई है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 929 हो गयी है।
अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत बनी हुई है। संक्रमण की दर 0.006 प्रतिशत है।
राज्य में अब तक 8,00,59,982 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिनमें से 13,535 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

