देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 84 नए मामले, हिमाचल में दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,31,221 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,428 पर स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर/शिमला, 19 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,31,221 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,428 पर स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र से 12, जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 45 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि बारामूला जिले में 12 नए मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 803 हो गयी है, जबकि अब तक 3,25,990 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के 49 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,21,826 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 3,711 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस दौरान कांगड़ा और मंडी जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

हिमाचल में बीते 24 घंटे के दौरान 142 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,16,750 हो गयी है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1348 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\