देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 84 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस के 84 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,547 हो गई। वहीं ,लगातार दूसरे दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
श्रीनगर, 17 फरवरी जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस के 84 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,547 हो गई। वहीं ,लगातार दूसरे दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में 11 और कश्मीर क्षेत्र में 73 मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 42 मामले श्रीनगर जिले में सामने आए हैं जिनमें 27 यात्री हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के 11 जिलों में कोई नया मामला नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 657 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 1,22,939 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से 1951 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

