एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 8,309 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,80,832 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई है, जो कि पिछले 544 दिनों में सबसे कम है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 8,309 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हुई

नयी दिल्ली, 29 नवंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,80,832 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई है, जो कि पिछले 544 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 236 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,790 हो गई। देश में लगातार 52वें दिन भी कोविड-19 के नए मामले 20,000 से कम आए हैं। वहीं पिछले 155 दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 50,000 से कम है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई और यह कुल मामलों का 0.30 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 से अब तक का सबसे कम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.34 फीसदी है जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,832 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई। यह पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 15 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।

देश में 236 और मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 159 मरीजों की मौत केरल में और 33 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। केरल सरकार की ओर से रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार कुल 159 मौतों में से पिछले कुछ दिनों में 19 मरीजों की मौत हुई जबकि बाकी 140 मौत को उच्चतम न्यायालय के निर्देश और केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देश के बाद प्राप्त अपीलों के आधार पर कोविड-19 से हुई मौतों की सूची में शामिल किया गया है।

देश में अब तक 4,68,790 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 1,40,941 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 39,838 लोगों की मौत केरल में, 38,198 लोगों की मौत कर्नाटक में, 36,463 लोगों की मौत तमिलनाडु में, 25,097 लोगों की मौत दिल्ली में, 22,910 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में और 19,462 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).