देश की खबरें | गुरुग्राम में 8,300 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के एक गोदाम में छापा मारकर 80 लाख रुपये मूल्य के 8,300 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के एक गोदाम में छापा मारकर 80 लाख रुपये मूल्य के 8,300 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते, दमकल विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने यह छापा मारा।

उन्होंने बताया कि दाबोडा गांव में सात एकड़ जमीन में बने 'जय माता दी' नामक गोदाम पर छापेमारी शुक्रवार तक, तीन दिन तक चली।

अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में छह कमरे हैं और इनमें से एक में 8,343 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे रखे हुए थे।

उन्होंने कहा कि कुछ अन्य कमरों में हरित पटाखे थे, जिसके लिए गोदाम मालिक संजय कामरा के पास लाइसेंस था।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा, “सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के लिए विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now