देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 829 नये मामले, 10 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 829 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89702 हो गयी। वहीं पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से दस और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 767 हो गयी।
रांची, आठ अक्टूबर झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 829 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89702 हो गयी। वहीं पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से दस और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 767 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 10 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 767 हो गयी है।
विभाग ने कहा कि इसके अलावा राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 829 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 89702 हो गयी।
विभाग ने कहा कि राज्य के 89702 संक्रमितों में से 79176 अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 9759 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 767 अन्य की मौत हो गई है।
विभाग ने कहा कि 10 मौतों में राजधानी रांची और धनबाद में दो-दो मौतें हुईं जबकि छह अन्य जिलों में एक-एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कुल 33349 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 829 संक्रमित पाये गये। इनमें से रांची में 388, बोकारो में 65 और पूर्वी सिंहभूम में 61 नये संक्रमित पाये गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

