एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 11.41 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 11.41 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो गई। इससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,313 पर पहुंच गई। वहीं, 822 नए मरीज मिलने से दिल्ली में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों का आंकड़ा बढ़कर 19,56,593 हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 11.41 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 24 जनवरी को संक्रमण दर 11.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिन से एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1,263 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और संक्रमण दर 9.35 फीसदी रही थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के 4,274 उपचाराधीन मरीज हैं, जो एक दिन पहले (4,509) की तुलना में कम हैं। वहीं, 3,161 संक्रमित अपने घरों में पृथक-वास में हैं।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए आरक्षित 9,405 बिस्तरों में से सोमवार को केवल 307 बिस्तरों पर ही मरीज थे। वहीं, कोविड देखभाल केंद्रों और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी बिस्तर खाली पड़े हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).