एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 82 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,494 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बुधवार को 82 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिसमें एक डॉक्टर और चार स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इन्हें मिला कर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,494 तक पहुंच गई, जबकि 1.6 लाख से अधिक लोग निगरानी में हैं।

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 82 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,494 हुई
जियो

तिरुवनंतपुरम, तीन जून केरल में बुधवार को 82 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिसमें एक डॉक्टर और चार स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इन्हें मिला कर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,494 तक पहुंच गई, जबकि 1.6 लाख से अधिक लोग निगरानी में हैं।

केरल में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल राज्य में 86 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे फीडबैक, स्कूल खुलने के आसार.

कोविड-19 स्थिति को लेकर आयोजित एक मूल्यांकन बैठक के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि नए संक्रमितों में से, 53 लोग विदेश से और 19 लोग अन्य राज्यों से आए हुए हैं,

विजयन ने कहा कि वर्तमान में 832 लोग उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | पंजाब में 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थाम सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू.

24 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

नये मामलों का विवरण देते हुए विजयन ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में 14, मलप्पुरम में 11, इडुक्की में नौ, कोट्टायम में आठ, अलप्पुझा में सात, कोझीकोड में सात, पलक्कड़, कोल्लम, एर्नाकुलम में पांच-पांच, त्रिशूर में चार, कासरगोड में तीन, कन्नूर में दो और पथनमथिट्टा में दो मामले सामने आए हैं।

राज्य में 128 हॉट स्पॉट हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).