एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से चीफ पोस्ट मास्टर जनरल सहित 82 लोगों की मौत, 13789 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार समेत 82 और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या शनिवार को 2642 हो गयी । प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 484106 हो गयी है।

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से चीफ पोस्ट मास्टर जनरल सहित 82 लोगों की मौत, 13789 नए मामले

पटना, एक मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार समेत 82 और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या शनिवार को 2642 हो गयी । प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 484106 हो गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक जताया ।

की है और कहा कि उनके निधन से डाक विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 82 लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 2642 हो गयी ।

विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार चार बजे तक कोरोना यरस संक्रमण के 13789 नए मामले प्रकाश में आए ।

विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 484106 हो गयी जिनमें से 373261 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इसके अनुसार बिहार में वर्तमान में कोविड -19 के 108202 मरीजों का उपचार चल रहा है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 77.10 फीसदी है।

बिहार में शुक्रवार को 45 वर्ष से उपर के 62402 लोगों ने कोविड -19 का टीका दिया गया और प्रदेश में अबतक 7228280 लोग टीका ले चुके हैं ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).