देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 81 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,111 हो गयी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 81 नए मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,45,340 हो गयी है।
रांची, 28 जून झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,111 हो गयी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 81 नए मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,45,340 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,111 हो गयी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 81 नए मामले सामने आए हैं जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 3,45,340 हो गयी है।
राज्य में अब तक 3,39,199 लोग महामारी को मात दे चुके हैं और 1030 अन्य का इलाज जारी है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 3,96,29 नमूनों की जांच की गयी।
इस अवधि में रांची में संक्रमण के सात नए मामले सामने आए और पूर्वी सिंहभूम में आठ और लोग संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.22 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
राज्य में 27 जून को कोविड रोधी टीके की 1,14,611 खुराक लगाई गयीं, जिनमें से 98,214 लोगों को पहली खुराक व 16,397 लोगों को दूसरी खुराक दी गईं। 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को कुल 1,13,823 खुराक लगाई गयीं।
राज्य में अब तक कुल 56,49,885 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है और 10,29,835 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
झारखंड में इस समय कुल 1,83,842 कोविशीलड टीके तथा 81,967 कोवैक्सीन टीके उपलब्ध हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

