एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 के 809 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी। राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 524 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 के 809 नए मामले, 12 मरीजों की मौत
Corona

मेघालय के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी। राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 524 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अमन वार ने कहा कि पूर्वी खासी जिल में कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत हुई जबकि पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में एक व्यक्ति की संक्रमण की वजह से जान गयी। मेघालय में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,255 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि इस दौरान कोविड-19 के 597 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक 24,325 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

वार ने बताया कि मेघायल में अब तक 4.35 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है। इनमें से 83 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).