एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,062 नए मामले, नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,062 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,67,501 हो गई है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,062 नए मामले, नौ लोगों की मौत

भोपाल, 31 जनवरी मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,062 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,67,501 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दो लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,618 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,197 और भोपाल में 1,757 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 60,609 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 10,748 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 8,96,274 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 2,38,754 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,95,13,000 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).