अयोध्या में सड़क पर छोड़ी गई 80 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में बृहस्पतिवार देर रात 80 वर्षीय महिला को सड़क पर छोड़ी गई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अयोध्या (उप्र), 25 जुलाई: अयोध्या में बृहस्पतिवार देर रात 80 वर्षीय महिला को सड़क पर छोड़ी गई महिला की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के निकट हुई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा से उतारकर वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन अंधेरे के कारण उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मृतक महिला की पहचान करने के प्रयास कर रही है.
उन्होंने बताया कि महिला की गर्दन में गंभीर चोटें आई थीं और हो सकता है कि वह वह कैंसर से पीड़ित हो.
अयोध्या के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) सी.पी. त्रिपाठी ने कहा, “अब तक की जांच में पता चला है कि बुजुर्ग महिला को उसके रिश्तेदार देर रात ई-रिक्शा में लाए थे, और फिर उसे सड़क किनारे छोड़कर चले गए. सूचना मिलने के बाद, पुलिस महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.”
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा में लाकर सड़क किनारे छोड़ दिया गया. ई-रिक्शा में सवार लोग उसके ऊपर कंबल डालकर तुरंत वहां से चले गए. त्रिपाठी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. अधिकारी ने कहा कि पुलिस निगरानी फुटेज की मदद से परिवार की तलाश कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

