देश की खबरें | त्रिपुरा में 80 प्रतिशत घरों में विवेकानंद की तस्वीर हो तो भाजपा अगले 30 साल तक राज कर सकती है: देब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 80 प्रतिशत घरों में अगर स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हों तो भाजपा सरकार यहां अगले तीन दशक तक सत्ता में रह सकती है।
अगरतला, नौ अक्टूबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 80 प्रतिशत घरों में अगर स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हों तो भाजपा सरकार यहां अगले तीन दशक तक सत्ता में रह सकती है।
पार्टी की इकाई ‘भाजपा महिला मोर्चा’ के सदस्यों को संबोधित करते हुए देब ने कार्यकर्ताओं से स्वीमा विवेकानंद के संदेशों का प्रसार करने और राज्य में लोगों को प्रोत्साहत करने के लिए उनकी तस्वीरें बांटने को कहा।
यह भी पढ़े | नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल को मिला खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार.
देब ने कहा, ‘‘ मैंने देखा है, यहां तक की मेरे गांव में भी लोगों ने कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु, जोसफ स्टालिन, माओ जेडोंग की तस्वीरें घरों में लगा रखी हैं। क्या हम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर नहीं लगा सकते? हमारी पार्टी हमारी विचारधाराओं और संस्कारों को कायम रखेगी। अगर त्रिपुरा के 80 प्रतिशत घरों में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हो तो, यह सरकार अगले 30-35 साल तक सत्ता में रह सकती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि कम बोलें, शांत रहें और काम पर ध्यान केन्द्रित करें। ज्यादा बोलने से हमारी ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसलिए हमें हमारी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।’’
यह भी पढ़े | राजस्थान: 6 दबंगों ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच भारत की संस्कृति का प्रचार करने को भी कहा।
इससे पहले, देब ने कोविड-19 के मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत और प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद पर लिखी गईं किताबें बांटी थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

