देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई है तथा शनिवार को 77.25 लाख खुराक दी गई. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अंतिम 10 करोड़ खुराक सिर्फ 11 दिनों में दी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई है तथा शनिवार को 77.25 लाख खुराक दी गई. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अंतिम 10 करोड़ खुराक सिर्फ 11 दिनों में दी गई. मंत्रालय ने कहा, ‘‘ एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज आज 80 करोड़ (80,33,75,147) के स्तर को पार कर गया. आज शाम सात बजे तक 77.25 लाख (77,25,076) से अधिक खुराक दी गई.’’

बयान के अनुसार देर रात तक दिन के लिए अंतिम आंकड़ों के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 80 करोड़ खुराक की उपलब्धि के लिए देश को और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी.

यह भी पढ़ें- COVID-19: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं, 41 नए केस

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 60,03,94,452 पहली खुराक और 20,29,80,695 दूसरी खुराक दी गयी.

मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड से बचाने के लिए एक औजार के रूप में टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जाती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\