एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 79 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में आगामी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव से कुल 79 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नगालैंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 79 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

कोहिमा, 19 जून नगालैंड में आगामी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव से कुल 79 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था।

पूर्वी नगालैंड के क्षेत्रों सहित राज्य के तीन नगर निगम और 36 नगर पालिका परिषदों के लिए 238 महिलाओं सहित कुल 669 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि शमतोर नगर पालिका परिषद से 17, लोंगलेंग नगर पालिका परिषद से 13, तिजित नगर पालिका परिषद से नौ, चीफोबोजोउ नगर पालिका परिषद, पुंगरो और नागिनिमोरा नगर परिषद से से आठ-आठ, अबोई नगर पालिका परिषद से चार, दीमापुर नगर परिषद से तीन, कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, जुन्हेबोटो, चोजुबा, अघुनातो, अटोइजु, पेरेन और निउलैंड नगर पालिका परिषद से एक-एक व्यक्ति ने अपना नामांकन वापस लिया है।

नगालैंड में 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य में 20 साल बाद शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे। आखिरी बार साल 2004 में ये चुनाव हुए थे।

राज्य में पहली बार शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण होगा।

इस बीच, पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 14 नगर पालिका परिषदों में कुल 61 लोगों ने नामांकन दाखिल किए, जबकि ईएनपीओ ने चुनावों से दूर रहने के आह्वान किया था। जांच के दौरान दो नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि मंगलवार तक 59 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए।

इसके साथ ही, ईएनपीओ क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं बचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).