देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले, 54 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,69,330 हो गई।
मुंबई, दो मार्च महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,69,330 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महामारी से 54 और मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही मृतकों की संख्या 52,238 हो गई।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है।
राज्य में अभी 79,093 मरीज उपचाराधीन हैं।
मुंबई में संक्रमण के 849 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामले बढ़कर 3,27,621 हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

