एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में जून में 78 आतंकवादी हमले, 94 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में इस साल जून में हुए 78 आतंकवादी हमलों में 53 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 94 लोग मारे गए। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में जून में 78 आतंकवादी हमले, 94 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, एक जुलाई पाकिस्तान में इस साल जून में हुए 78 आतंकवादी हमलों में 53 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 94 लोग मारे गए। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस्लामाबाद स्थित ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी से जून 2025 तक देश भर में 502 आतंकवादी घटनाएं हुईं, जिनमें 737 लोगों ने जान गंवाई।

रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में सुरक्षा बलों के 284 जवान और 273 आम लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले जून में हुए 78 आतंकी हमलों में 53 सुरक्षाकर्मियों, 39 आम लोगों और शांति समितियों के दो सदस्यों की जान चली गई।

रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा 189 व्यक्ति घायल हुए, जिनमें 126 सुरक्षाकर्मी और 26 आम लोग शामिल हैं।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जून में आतंकवाद रोधी अभियान तेज करते हुए 71 आतंकवादियों का खात्मा कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों में 2 सुरक्षाकर्मियों और दो आम लोगों की भी मौत हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों में 10 आतंकवादी और पांच आम लोग घायल हुए तथा जून में 52 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).