एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 95,986 हो गई।

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये

देहरादून, 29 जनवरी उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 95,986 हो गई।

इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 6301 और लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 25,818 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों में सर्वाधिक 35 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 21, हरिद्वार में 13 और उधमसिंह नगर में पांच मामले दर्ज किये गये। प्रदेश के 13 में से छह जिलों में शुक्रवार को इस महामारी का कोई मामला नहीं मिला।

प्रदेश में अब तक महामारी से 1642 लोग जान गंवा चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 116 और लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 91,713 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1289 है।

इसके अनुसार 1342 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).