देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 76 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आने के साथ ही नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर मंगलवार को 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले एक दिन में 84 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आने के साथ ही नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर मंगलवार को 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले एक दिन में 84 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया था।
बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को शहर में संक्रमण के 45 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई। इस साल एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले थे। वहीं, नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.08 प्रतिशत थी।
‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 15 अप्रैल को संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी तक संक्रमण के कुल 14,35,204 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14,09,501 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 25,020 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में 53 नए मामले सामने आए थे और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.07 प्रतिशत थी। वहीं, तीन लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। शनिवार को दिल्ली में 76 नए मामले सामने आए थे और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.19 प्रतिशत थी। वहीं, एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई थी। शुक्रवार को दिल्ली में 81 नए मामले सामने आए थे और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.11 प्रतिशत थी। तीन लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी।
दिल्ली में अभी कुल 214 लोग पृथक-वास में हैं। शहर में अभी 683 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी कुल 524 निरुद्ध क्षेत्र हैं।
शहर में कोविड-19 के मरीजों के लिए 13,815 बिस्तर (बेड) हैं, जिनमें से 386 पर ही मरीज भर्ती हैं। सोमवार को दिल्ली में कुल 89,44,049 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिनमें से 20,95,400 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

