राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 7,376
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले मंगलवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7, 376 हो गयी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था.
जयपुर, 26 मई: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 76 नये मामले मंगलवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7, 376 हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में 16, उदयपुर में 13, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनू व बीकानेर में पांच-पांच, कोटा में चार, पाली में तीन व धौलपुर में दो नये मामले सामने आए.
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 167 हो गयी है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी पहले से ही किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में बेरोजगारी से परेशान मजदूर ने की आत्महत्या, तालाब के किनारे पेड़ से लटका मिला शव
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

