देश की खबरें | वर्ष 2023 में जम्मू-कश्मीर में 55 विदेशी आतंकवादियों सहित 76 को मार गिराया गया : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष 55 विदेशी आतंकवादियों सहित 76 को मार गिराया गया, आतंकवादियों के 291 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और जन सुरक्षा अधिनियम के तहत आतंकवादियों से जुड़े 201 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 30 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष 55 विदेशी आतंकवादियों सहित 76 को मार गिराया गया, आतंकवादियों के 291 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और जन सुरक्षा अधिनियम के तहत आतंकवादियों से जुड़े 201 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वैन ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब सिर्फ 31 स्थानीय आतंकवादी ही बचे हैं, जो अब तक की सबसे कम संख्या है।

उन्होंने बताया कि 2023 में आतंकवादियों ने 14 नागरिकों की भी हत्याएं कीं और पिछले वर्ष की तुलना में आतंकवादी घटनाओं में 63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। स्वैन ने बताया कि आतंकवाद में शामिल होने वाले लोगों की संख्या घटी है और हड़ताल करने व पथराव की घटनाओं में भी कमी जारी है।

स्वैन ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी शहीद हुए।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 89 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और 18 आतंकवादी ठिकानों का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि इमारतों, भूमि, बगीचों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों सहित 170 करोड़ रुपये से अधिक की 99 संपत्तियां कुर्क की गईं और 68 बैंक खातों से लेनदेन बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अलगाववाद और आतंकवाद का प्रचार करने वाले आठ हजार से अधिक फर्जी सोशल मीडिया खातों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान