आजादी की 75वीं सालगिरह को सिर्फ ‘सर्वज्ञानी’ की छवि चमकाने के अवसर तक सीमित किया गया: कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर को सिर्फ ‘सर्वज्ञानी’ की छवि चमकाने तक सीमित कर दिया गया है.
नयी दिल्ली, 13 अगस्त : कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर को सिर्फ ‘सर्वज्ञानी’ की छवि चमकाने तक सीमित कर दिया गया है.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आजादी की 25वीं, 50वीं और 60वीं सालगिरह पर संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में विशेष कार्यक्रम किए गए, लेकिन अफसोस की बात है कि 75वीं सालगिरह पर ऐसा कोई आयोजन नहीं हुआ. यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा ने सामूहिक धर्मांतरण-रोधी विधेयक ध्वनिमत से पारित किया
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत की आजादी की 25वीं, 50वीं और 60वीं सालगिरह के अवसर पर संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम किए गए. अफसोस की बात है कि 75वीं सालगिरह पर ऐसा कोई आयोजन नहीं हुआ.’’ रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘इस अवसर को सिर्फ सर्वज्ञानी की छवि चमकाने के लिए सीमित कर दिया गया.’’
Tags
संबंधित खबरें
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? 3.0 फिटमेंट फैक्टर और 30 साल में 5 प्रमोशन का प्रस्ताव, जानें ताजा अपडेट
8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, AITUC ने जनवरी 2026 से नया वेतनमान लागू करने की मांग की
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
\