एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 75 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 75 नये मामले सामने आये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 75 नये मामले सामने आये

मुंबई, 14 मई महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 75 नये मामले सामने आये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में मृतक संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल मृतक संख्या अब भी 1,48,542 है। राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या वर्तमान में 864 है।

राज्य में एक दिन पहले कोविड के 111 मामले सामने आये थे। महामारी की शुरूआत के बाद से, राज्य में संक्रमण के अब तक कुल 81,68,403 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई क्षेत्र से सबसे अधिक 46 नये मामले सामने आये जबकि अकोला क्षेत्र में आठ, पुणे क्षेत्र में सात, कोल्हापुर में छह, नागपुर में पांच, नासिक, औरंगाबाद और लातूर में एक-एक नये मामले सामने आये।

मुंबई महानगर में 18 नये मामले सामने आये लेकिन किसी भी मरीज की मृत्यु होने की सूचना नहीं है। यहां कुल संक्रमण 11,62,598 हो चुके हैं जबकि मृतक संख्या 19,769 पर अपरिवर्तित है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से 178 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद राज्य में अबतक 80,18,997 मरीज इस संक्रमण को मात दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).