देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 75 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,696 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 2,696 हो गयी ।
तिरुवनंतपुरम, 17 जून केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 2,696 हो गयी ।
राज्य में बुधवार को 90 लोग संक्रमण से ठीक हो गए ।
यह भी पढ़े | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में चल रहा इलाज.
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नए मामलों में 53 लोग विदेश से आए थे और 19 लोग दूसरे राज्यों से लौटे थे। तीन लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1357 लोगों का उपचार चल रहा है और 1.25 लाख लोगों की निगरानी की जा रही है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल के 277 लोगों की मौत राज्य के बाहर अन्य जगहों पर हुई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य जगहों पर संक्रमण के कारण केरल के लोगों की मौत हुई ।
विजयन ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में केरल की एक नर्स की मौत हो गयी ।
संक्रमण के सबसे ज्यादा 14 मामले कोल्लम से आए हैं । मल्लापुरम से 11, कासरगोड़ से नौ, त्रिसूर से आठ, पालक्कड़ से छह, कोझिकोड से छह, एर्नाकुलम से पांच, तिरुवनंतपुरम से तीन, कोट्टायम से चार, कन्नूर से चार, वायनाड से तीन मामले आए । पत्तनमथिटा और अलापुझा से एक-एक मामला सामने आया ।
राज्य में 110 ‘हॉटस्पॉट’ हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

