विदेश की खबरें | माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 12 महिला सहित 75 भारतीय पर्वतारोहियों को अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (शिरीष बी प्रधान)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, छह मई विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए सोमवार तक 55 देशों के 441 पर्वतारोहियों को अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें 79 महिलाएं भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग ने यह जानकारी दी है।

नेपाल पर्यटन विभाग के निदेशक हिमाल गौतम के अनुसार, अब तक 55 देशों के 44 अभियानों को एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर चढ़ने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि इनमें 75 भारतीय पर्वतारोही हैं, जिनमें 12 महिलाएं हैं।

नेपाल सरकार ने इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति से 653.8 मिलियन नेपाली रुपये की रॉयल्टी एकत्र की है।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने इस वसंत ऋतु में 1,095 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट सहित 26 विभिन्न पर्वत चोटियों पर चढ़ने की अनुमति दी है।

उन्होंने बताया कि कुल 73 देशों के 114 अभियानों को पर्वतारोहण की अनुमति मिली है। इससे कुल 748.1 मिलियन नेपाली रुपये रॉयल्टी एकत्रित हुई है।

अब तक 8,000 से अधिक नेपाली और विदेशी पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों पर्वतारोही पहले ही एवरेस्ट के आधार शिविर तक पहुंच चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\