एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 743 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 743 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,68,594 पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 743 नए मामले

भोपाल, 14 मार्च मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 743 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,68,594 पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,887 हो गयी है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 263 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 139 और जबलपुर में 45 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,68,594 संक्रमितों में से अब तक 2,59,987 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,740 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 513 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).