देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 74 नए मरीज मिले, मृतक संख्या 41 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई।
लेह, 15 सितंबर लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 74 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,419 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोविड-19 के 2,475 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 903 मरीजों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मरीज के परिजन ने अस्पताल से जबरन छीना ऑक्सीजन सिलेंडर, जांच जारी.
करगिल में सोमवार को एक मरीज की मौत हो गई थी। अब तक करगिल में कुल 24 और लेह में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
नए मरीजों में से 56 मरीज लेह और 18 मरीज करगिल से हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

