दिल्ली में लॉकडाउन उल्लंघन करने पर 74 मामले दर्ज, 2,100 लोग हिरासत में लिए गए
पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना)के तहत शुक्रवार पांच बजे तक 74 मामले दर्ज किए गए।
नयी दिल्ली, आठ मई कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में शुक्रवार को करीब 70 मामले दर्ज किए गए और 2,193 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना)के तहत शुक्रवार पांच बजे तक 74 मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 (पुलिस अधिकारी के निर्देश का अनुपालन नहीं करना) के तहत 2,193 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि धारा-65 के तहत 171 वाहनों को जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को 744 अवाजाही पास जारी किए गए।
वहीं, घर से बिना मास्क निकलने के आरोप में 45 मामले दर्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि 24 मार्च से लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा-65 के तहत अबतक 1,50,319 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

