देश की खबरें | उप्र: मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को जिला जेल के चार कैदी और जिला महिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों सहित कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 515 तक पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 27 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को जिला जेल के चार कैदी और जिला महिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों सहित कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 515 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | JEE Main 2020: कोरोना वायरस के कारण 10 शिफ्ट में होंगी जेईई की परीक्षा.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 31 मरीज बृहस्पतिवार को संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को 321 नमूनों के जांच नतीजे प्राप्त हुए, जिनसे से 72 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | India-China LAC Row: विदेश मंत्रालय ने कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा से सेना के हटने से बात बनेगी.

उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 1,257 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में एक और कोविड-19 अस्पताल बनाने की योजना बना रहा है।

फिलहाल जिले के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगराजपुर में 400 बिस्तरों वाला इकलौता कोविड-19 अस्पताल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 2 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LPG Gas Price Hike: ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव का असर, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल 115 रुपये महंगा; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 2 Weather Update: पर्थ में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\