देश की खबरें | उप्र: मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 27 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को जिला जेल के चार कैदी और जिला महिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों सहित कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 515 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | JEE Main 2020: कोरोना वायरस के कारण 10 शिफ्ट में होंगी जेईई की परीक्षा.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 31 मरीज बृहस्पतिवार को संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को 321 नमूनों के जांच नतीजे प्राप्त हुए, जिनसे से 72 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | India-China LAC Row: विदेश मंत्रालय ने कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा से सेना के हटने से बात बनेगी.

उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 1,257 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में एक और कोविड-19 अस्पताल बनाने की योजना बना रहा है।

फिलहाल जिले के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगराजपुर में 400 बिस्तरों वाला इकलौता कोविड-19 अस्पताल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)