देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 716 नए मामले आये सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 26,926 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 25 जुलाई मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 26,926 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या 799 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 468 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12684 हुई: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार और इंदौर, उज्जैन, जबलपुर एवं छतरपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 303 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 154, उज्जैन में 72, सागर में 31, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 24, खरगोन में 17, देवास, मंदसौर एवं ग्वालियर में 10-10 और धार, नीमच, मुरैना एवं राजगढ़ में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 153 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 132, जबलपुर में 60, ग्वालियर में 29, बड़वानी में 28, छतरपुर में 26, सीहोर में 24 और विदिशा में खरगोन में 22-22 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 26,926 संक्रमितों में से अब तक 18,488 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 7,639 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 622 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,980 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज