देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,106 नए मामले, 79 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,106 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,31,385 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 16 मई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,106 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,31,385 तक पहुंच गयी।
मध्य प्रदेश में यह लगातार सातवां दिन है जब नए संक्रमण के मामले 10,000 से कम आये हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाने सहित उठाये गये अन्य कदमों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 79 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,992 हो गयी है।
यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1487 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 982, ग्वालियर में 387 एवं जबलपुर में 452 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,31,385 संक्रमितों में से अब तक 6,29,741 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 94,652 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 12,345 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

