जरुरी जानकारी | अगले छह माह के दौरान देश में ही यात्रा को तैयार हैं 71 प्रतिशत युवा : सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र अब भी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है, लेकिन 71 प्रतिशत युवा (मिलेनियल्स) अगले छह महीने के भीतर देश में यात्रा करने को तैयार हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है।

मुंबई, 26 सितंबर देश का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र अब भी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है, लेकिन 71 प्रतिशत युवा (मिलेनियल्स) अगले छह महीने के भीतर देश में यात्रा करने को तैयार हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है।

बिजनेस ऑफ ट्रैवल ट्रेड के ट्रैवल सेंटिमेंट ट्रैकर के अनुसार युवा पर्यटन क्षेत्र को उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसका कारण है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदियों के चलते 71 प्रतिशत मिलेनियल्स अगले छह महीने के दौरान देश में यात्रा करने के लिये तैयार हैं।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

एक बयान में कहा गया कि यह ऑनलाइन सर्वेक्षण सितंबर में तीन सप्ताह के लिये किया गया और इसमें छह हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।

मिलेनियल्स को जेनरेशन वाई भी कहा जाता है। यह 1980 से 1990 के दशक के मध्य के दौरान जन्म लेने वाली पीढ़ी है।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

सर्वेक्षण के अनुसार, यदि इस पीढ़ी को परेशानी से मुक्त यात्रा अनुभव मिले तो वे पहले की तुलना में अभी अतुल्य भारत की थाह लेने को अधिक उत्सुक हैं।

सर्वेक्षण में शामिल करीब 42 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि भारत के अंदर छुट्टियों की योजना बनाने में सबसे बड़ी बाधा कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी पाबंदियों के बारे में सूचनाओं का अभाव है। इनके अलावा 32 प्रतिशत ने कहा कि विशिष्ट गंतव्यों को लेकर भरोसेमंद यात्रा जानकारियों की कमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\