एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 71 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,943 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नये मामले

ईटानगर, 16 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 71 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,943 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की तादाद 271 बनी हुई है।

संक्रमण के नये मामलों में लोअर सुबनसिरी जिले में सर्वाधिक 19 नये मामले सामने आए। इसके बाद तवांग में 17 जबकि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 545 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 53,127 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे की अवधि में 54 मरीज ठीक हुये हैं।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर 98.49 प्रतिशत हो गयी है।

प्रदेश में अब तक 11.05 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 3,681 नमूनों की जांच बुधवार को की गयी। संक्रमण की दर 1.01 प्रतिशत बनी हुई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 10.58 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).